जमीन और मकान से संबंधित व्यवहारों के लिए कानूनी प्रक्रिया का अवलंब करना पड़ता है; वरना उस व्यवहार का कोई मूल्य नहीं होता। प्रॉपर्टी बेचना, खरीदना, किराएपर लेना-देना इन सबके लिए निर्धारित नियमों के आधार पर कानून ने विशेष प्रोसेस बनाई है। उसी के साथ हम चले तो भविष्य में हमें कोई समस्या नहीं रहेगी। घर, खेती, सरकारी जमीन इनके पट्टे बनवाए जाते है; उसके लिए भी कानूनी विधि होता है। तो आइए ‘घर का पट्टा कैसे बनाएं’ इसके बारें में जानते है।
नोब्रोकर प्रोफेशनल होम सर्विसेस् से संपर्क करें और किफायती दामों में घरेलू सेवाओं का लाभ उठाएघर का पट्टा कैसे बनता है :
घर का पट्टा बनाने के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्युमेंट्स प्रस्तुत करने पड़ेंगे, जैसे :
आवेदनपत्र
आवेदक का पहचानपत्र
घर का प्रमाणपत्र
घर का विवरण एवं नक्शा
पड़ोसियों के पहचानपत्र
राशन कार्ड
तहसीलदार का प्रमाणपत्र
परिवार के सदस्यों का सहमतिपत्र
‘Ghar ka patta kaise banaen’ इस सवाल के दो जवाब है; ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके अपनाकर आप अपने मकान का पट्टा बनवा सकता है। नीचे ऑनलाइन प्रक्रिया के स्टेप्स दिए हुए है,
ऑनलाइन मकान का पट्टा कैसे बनाएं (makan ka patta kaise banaye) :
राजस्व विभाग के ऑफिशियल वेबसाईटपर विजिट करें और ‘आवेदन’ पर क्लिक करके आवासीय पट्टे के पर्याय का चयन करें।
आपके पूरे नाम-फोन नंबर के साथ अपने मकान के एड्रैस और सीमाओं की जानकारी दे; उसके बाद आसपास के भूमि का विवरण भी भरें।
आवश्यक डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें; सेव बटनपर क्लिक करने के बाद आपको आवेदन की रसीद स्क्रीन पर दिखेगी, उसका प्रिन्ट निकाले।
तो उम्मीद है की आपको makan ka patta kaise banwaye इस प्रक्रिया की जानकारी मिली होगी। अगर ऑनलाइन की सुविधा ना हो तो आप जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ ऑफलाइन आवेदनपत्र भरके राजस्व विभाग में जमा कर सकते है।
इससे संबंधित और विषय :
दो भाइयों में जमीन का बंटवारा कैसे करें आबादी की जमीन अपने नाम कैसे करवाएं पुश्तैनी जमीन का बंटवारा कैसे करेंYour Feedback Matters! How was this Answer?
Shifting, House?
✔
Lowest Price Quote✔
Safe Relocation✔
Professional Labour✔
Timely Pickup & Delivery
Intercity Shifting-Upto 25% Off
Check Prices
Intracity Shifting-Upto 25% Off
Check Prices
City Tempo-Upto 50% Off
Book Now
Related Questions
अगर आप अपने घर का पट्टा बनवाना चाहते हैं, तो आपको अपने इलाके के सरकारी दफ्तर में संपर्क करना होगा। पट्टा बनवाने का तरीका इस बात पर निर्भर करता है कि आपका घर गांव में है या शहर में और आप किस राज्य में रहते हैं। सबसे पहले यह पता कर लें कि आपको पट्टा बनवाना है, रजिस्टर्ड सेल डीड बनवानी है या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई दूसरा दस्तावेज चाहिए।
इससे पहले, मैं आपको बताता हूं ghar ka patta kaise banaen, मैं साझा करना चाहता हूं घर का पट्टा बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए, आइए जानते हैं:
जमीन या घर से जुड़े कागजात: अगर आपके पास पहले से रजिस्ट्री के कागजात, खसरा नंबर, जमाबंदी या घर का नक्शा है, तो उन्हें तैयार रखें।
शपथ पत्र (Affidavit): अगर जरूरी हो, तो जमीन पर आपके कब्जे से जुड़ा लिखित बयान देना पड़ सकता है।
दूसरे जरूरी कागजात: आपके मामले के हिसाब से परिवार के सदस्यों की सहमति, पंचायत का प्रमाण पत्र या दूसरे दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।
घर का पट्टा बनवाने के लिए आवेदन कैसे करें?
- अगर आपका घर गांव में है:
अपनी ग्राम पंचायत के दफ्तर जाएं और सरपंच या ग्राम विकास अधिकारी (VDO) से पट्टा बनवाने की प्रक्रिया पूछें। अधिकारी आपके कागजातों की जांच कर सकते हैं और जमीन का मुआयना भी कर सकते हैं।
- अगर आपका घर शहर में है:
अपने इलाके के नगर निगम, विकास प्राधिकरण या राजस्व विभाग के दफ्तर में संपर्क करें। कुछ राज्यों में सरकारी वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी मिलती है।
- जरूरी कागजात जमा करें:
आवेदन फॉर्म भरें और उसके साथ सभी जरूरी दस्तावेज लगाएं। अधिकारी कागजातों की जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर घर या जमीन की जांच करने भी आ सकते हैं।
- फीस जमा करें:
आवेदन मंजूर होने पर तय फीस जमा करें और संबंधित सरकारी दफ्तर से अपना पट्टा प्राप्त करें।
ध्यान रखें कि हर राज्य में पट्टा बनवाने के नियम और जरूरी कागजात अलग-अलग हो सकते हैं। किसी जमीन पर लंबे समय तक रहने भर से आप उसके कानूनी मालिक नहीं बन जाते। इसलिए आवेदन करने से पहले जमीन की कानूनी स्थिति जरूर जांच लें।
Your Feedback Matters! How was this Answer?
Leave an answer
You must login or register to add a new answer .
घर का पट्टा कैसे बनाएं?
Alaka
26760 Views
2
3 Year
2023-04-07T15:57:15+00:00 2026-10-15T11:29:42+00:00Comment
Share