icons

Login / Sign up

Zero Brokerage.

Thousands of new listings daily.

100 Cr+ Brokerage saved monthly.

Enter phone to continue

Change Phone
Get updates on WhatsApp

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Q.

बिरला व्हाइट पुट्टी का रेट क्या है

view 8488 Views

3

2 Year

Comment

whatsapp [#222222128] Created with Sketch. Send

नमस्ते मृणाल। बिरला व्हाइट पुट्टी के रेट की जानकारी मैं आपको देता हूँ। 


  1. बिरला व्हाइट वॉल पुट्टी का 30 किलोग्राम के बैग का रेट 615 रुपये है। यह रेट मैं मेरे यहाँ ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी के अनुसार बता रहा हूँ। 

  2. यदि आप बिरला व्हाइट वॉलसील वाटरप्रूफ वॉल पुट्टी के रेट की जानकारी जानना चाहते हैं, तो इसका 30 किलोग्राम का बैग 995 रुपये का है। 

  3. लेकिन पुट्टी का रेट काफी बातों पर निर्भर रहता है। सबसे पहले तो जो रेट मैंने आपको बताया वो मेरे शहर का है। आपके शहर के अनुसार दाम बदल सकता है। 

  4. शहर के अलावा आप पुट्टी कहाँ से खरीद रहे हैं और कितनी मात्रा में खरीद रहे हैं, यह भी मायने रखता है। बिरला व्हाइट पुट्टी अनेक प्रकार में उपलब्ध है, तो आप कौनसा प्रकार खरीद रहे हैं, उस पर ध्यान देना भी ज़रूरी है। 


मेरी ओर से बस इतना ही। आशा है इससे आपकी मदद होगी। 


अपनी दीवारों को मनचाहे रंग में रंगें किफायती दामों पर नोब्रोकर की टीम द्वारा! 

1 2024-03-23T15:05:27+00:00
जब मुझे अपने घर में पुट्टी करनी थी तब मैंने अपने पेंटिंग ठेकेदार से पूछा था कि बिरला पुट्टी का रेट क्या है। मुझे ये पता था की बिरला व्हाइट वॉल केयर पुट्टी को भारत की असली और सबसे सुरक्षित पुट्टी के रूप में जाना जाता है। इसका रेट 530 रुपए से 1000 रुपए के बिच में होता है। मैं आपको इसके बारे में और बताता हूँ।

बिरला पुट्टी प्राइस कितनी है?

बिरला पुट्टी सफेद दीवार पुट्टी सीमेंट से बनी है और पानी प्रतिरोधी है। इसमें चिकनी फिनिश, इमारत की सतहों के साथ मजबूत बंधन, उच्च अपवर्तक सूचकांक और पेंट मित्रता है। अपने विशिष्ट फॉर्मूलेशन में अतिरिक्त एचपी पॉलिमर नमी को दूर रखते हैं और झड़ने से रोकते हैं। इसलिए, आप आश्वस्त हो सकते हैं कि आपके आदर्श घर का इंटीरियर आने वाले कई वर्षों तक सुंदर रहेगा।
श्रेणियाँ न्यूनतम मूल्य अधिकतम मूल्य
बिल्डिंग कोटिंग 530 रुपए प्रति बैग 950 रुपए प्रति बैग
वाल कोटिंग 500 रुपए प्रति बैग 1000 रुपए प्रति बैग

बिरला पुट्टी का रेट 40 kg कितना है ?

  • बिरला व्हाइट वॉल केयर पुट्टी, 40 किलोग्राम - 800 रुपए प्रति बैग
  • 25 किलो बिरला व्हाइट जिप्सोफाइन - 347 रुपए प्रति बैग
  • अल्ट्रा टेक बिरला व्हाइट वॉल केयर पुट्टी, 30 किलोग्राम - 667 रूपए प्रति बैग

बिरला पुट्टी के फायदे क्या हैं?

मैंने बिरला पुट्टी का चयन किया क्युकी इसके कई फायदे हैं, जैसे;
  • यह पपड़ी बनने से रोकता है।
  • यह एलगी और फंगस के विकास को रोकता है।
  • यह सतह पर नमी का प्रतिरोध करता है।
  • इससे पेंट की खपत कम हो जाती है।
  • यह सतह से मजबूती से जुड़ता है।
  • यह रंग का असली रंग देता है।
  • इस पर किसी भी प्रकार का पेंट या डिस्टेंपर लगाया जा सकता है।
  • सतहों को चिकनी और चमकदार फिनिश देता है।
आशा है की अब आपको पता चल गया बिरला पुट्टी का रेट क्या है। अपने घर पे पेंट करवाने के लिए नोब्रोकर के पेंटिंग एक्सपर्ट्स की मदद लें।  इससे सम्बंधित जानकारी: बिरला पुट्टी कैसे की जाती है?
5 2023-03-29T11:33:05+00:00

पेन्ट करने से पहले दीवारों पर पुट्टी अवश्य करें। क्योंकी, पुट्टी करने से दीवारों पर पेन्ट अच्छे से बैठता है; दीवारों का लुक साफ तथा आकर्षक दिखता है। वैसे तो मार्केट में अनेक कंपनी के पुट्टी मिलते है, जिन्हे पेन्ट करने से पहले दीवारों पर खास तरीके से लगाकर, सुखाया जाता है। यहा हम बिरला पुट्टी के बारें में जानेंगे,

बिरला व्हाइट पुट्टी की कीमत

क्या है, उसे कैसे लगाते है, ये भी जानेंगे।

अगर आपके घर को पैन्ट करवाना हो तो नो ब्रोकर  प्रोफेशनल पेंटिंग सर्विसेस् से जरूर संपर्क करें

सुपर व्हाइटनेस देने वाली भारत की बिरला व्हाइट पुट्टी मार्केट में अधिक प्रचलित है। ग्राहकों की जरूरत और पसंद के अनुसार बिरला व्हाइट पुट्टी बनायी गई है। जैसे बिरला व्हाइट वॉलकेयर व्हाइट सिमेन्ट बेस्ड पुट्टी जो की सबसे ज्यादा बिकने वाला बिरला पुट्टी प्रोडक्ट है; इसका रेट 40 kg के लिए 800-1000 रुपये तक है। बिरला इक्सेल प्रीमियम क्वालिटी की पुट्टी, ज्यादा स्मूद सरफेस देती है; इसका रेट 1200-1600 रुपये प्रति 40 kg पड़ता है।

बिरला व्हाइट पुट्टी का रेट क्या है जांचते समय ये भी जाने की

बिरला की वॉटरप्रूफ वॉलसील सिलिकॉन बेस्ड पुट्टी की कीमत 1600-1800 रूपये; बिरला बायो शील्ड एंटी बॅक्टेरियल पुट्टी प्रति 30 kg 1300-1500 रुपये और बिरला फ्रैग्रन्स पुट्टी का रेट भी लगभग उतना ही होता है; जो लेमन, रोज़, सैन्डल फ्लेवर में मिलती है। बिरला व्हाइट पुट्टी रेट सभी शहरों में एक जैसे नहीं होते, कुछ हद तक रेट अलग-अलग हो सकते है।

बिर्ला व्हाइट पुट्टी 1 kg, 5 kg, 10 kg, 20 kg, 30 kg, 40 kg के पॅक में उपलब्ध है। बिरला कंपनी के पुट्टी में दीवारों से और किसी भी पेन्ट से जल्दी बॉन्डिंग करने क्षमता होती है; ये पुट्टी एको-फ्रेंडली, जल प्रतिबंधात्मक होती है। ये पुट्टी आप बाह्य-आंतरिक, रिपेन्टींग, कॉन्क्रीट दीवारों पर लगा सकते है। उम्मीद है की आपको बिरला व्हाइट पुट्टी की कीमत से संबंधित जानकारी मालूम हो गई हो, पेन्ट करवाने के लिए बाजार से आपके पसंदीदा प्रकार का आप चयन कर सकते है।

 इससे संबंधित और विषय यहा पढ़े :

सबसे अच्छी पुट्टी कौन सी है? बिरला पुट्टी कैसे की जाती है? वॉल पुट्टी के बाद क्या करना चाहिए ?  
Flat 25% off on Home Painting
Top Quality Paints | Best Prices | Experienced Partners