Ways to Keep Your House Cool During Summer
Home Blog NoBroker Hindi Blogs गर्मियों में घर ठंडा रखने के टिप्स

गर्मियों के दौरान अपने घर को ठंडा रखने के तरीके 

Updated : May 28, 2025, 3:17 PM

Admin Admin

लाॅकडाउन के चलते हमें घर से काम करना पड़ रहा है और हम पूरा दिन अपना समय घर में ही बिता रहे हैं। अब जब आप घर छोड़ कर कहीं बाहर नहीं जा सकते हैं और गर्मी के मौसम ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है, तो ऐसे में अपने घर को ज़्यादा से ज़्यादा आरामदायक और सुकून भरा बनाने की कोशिश करनी चाहिए।   यहाँ आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनसे आप एयर कंडीशनर का इस्तेमाल किए बिना भी अपने घर को ठंडा रख सकते हैं!  घर की खिड़कियों से शुरुआत करें  घर की खिड़कियां खुली रखने से पूरे घर में प्राकृतिक ताज़ी हवा आती रहती है। ध्यान रखें कि खिड़कियों पर मोटे-मोटे पर्दे लगाने से हवा को घर में दाखिल होने में रूकावट पैदा करते हैं, इसलिए हल्के और हवादार पर्दों का इस्तेमाल करें ताकि हवा आसानी से अंदर आ सके। इसके लिए हल्के रंगों के और कॉटन के पर्दे बेहतर रहते हैं। Ways to Keep Your House Cool During Summer   सर्दियों में काम आने वाली भारी-भरकम चीज़ों से छुटकारा पाएँ   सर्दियों में इस्तेमाल किए जाने वाले भारी पर्दों के साथ-साथ बाकी चीज़ें जैसे कारपेट, भारी रज़ाईयां और दरी वगैरह को पैक कर के अलग रख दें। घर में बेवजह जगह घेर रहे हीटर और बाकी फर्नीचर भी हटा कर अलग रख सकते हैं।  अपने घर को व्यवस्थित रखने से भी घर में हवा का अच्छा बहाव रहेगा।  Ways to Keep Your House Cool During Summer   क्रॉस वेंटिलेशन को बढ़ावा दें क्रॉस वेंटिलेशन काफी आसान है, आपको सिर्फ अपने घर की विपरीत दिशाओं की खिड़कियों को खोलने की ज़रुरत पड़ती है। इसका मतलब है कि ठंडी हवा आपके घर में बहेगी और गर्म हवा को घर के बाहर निकाल देगी। ऐसा करने का सबसे अच्छा वक्त सुबह 5:00 से 8:00 और शाम को 7:00 से 10.00 बजे तक होता है क्योंकि हवा अक्सर इस समय ठंडी रहती है।  ऐसे पर्दों का इस्तेमाल करें जिनसे हवा आसानी से पार हो जाए  गर्मी के मौसम में बाँस और स्ट्राॅ के पर्दे अच्छे होते हैं। ये बाकी पर्दों से अच्छे होते हैं क्योंकि ये छाया देते हैं, धूप को सीधे घर में आने से रोकते हैं और फिर भी इनमें से हवा आसानी से अंदर आ सकती है। ये ख़ास तौर पर बालकनी और उन खिड़कियों के लिए अच्छे रहते हैं जिनसे सूरज की रोशनी सीधा घर में आती है।    ज़मीन के पास रहने की कोशिश करें अगर आपको लगता है कि रात में गर्मी बहुत बढ़ रही है तो इसका मतलब है कि ज़मीन के पास सोने का वक्त आ गया है। गर्मी ऊपर की ओर बढ़ती है इसलिए ज़मीन के पास सोने से आपको ठंडक महसूस होगी। आप अपने बिस्तर/गद्दे को ज़मीन पर लगा सकते हैं या अगर आप एक से ज़्यादा मंज़िल वाले घर में रहते हैं, तो आप सबसे नीचे वाले फ्लोर पर जाकर सो सकते हैं।  अपने एग्ज़ॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें  खाना बनाने और नहाने के बाद अपने किचन और बाथरूम के एग्ज़ॉस्ट फैन (हवा बाहर फेंकने वाले पंखे) चालू करने चाहिए। इससे वहाँ पर मौजूद गर्म और नमी वाली हवा बाहर चली जाएगी और आपका घर ठंडा हो जाएगा।  Ways to Keep Your House Cool During Summer स्टैंड वाले फैन को इस्तेमाल करने का तरीका बदलें  स्टैंड वाले फैन के सामने बर्फ का कटोरा रखने से आपका घर एयर कंडीशनर चालू किए बिना भी ठंडा रहेगा। इससे आपके पूरे कमरे में ठंडी हवा फैलेगी जो एयर कंडीशनर की हवा से भी ज़्यादा ठंडी होती है। इससे बिजली की खपत कम होगी और आपका बिजली का बिल भी कम आएगा।  क्या आप घर को ठंडा रखने के कोई और तरीके जानते हैं? हमें मैसेज करके बताएँ। अगर आपका घर काफी गर्म रहता है और आप इसी वजह से अपना घर बदलना चाहते हैं, तो NoBroker पर लॉग-इन करें और ऐसा घर ढूंढे जो ठंडा रहता हो और उसका वेंटिलेशन भी बेहतर हो। 

Loved what you read? Share it with others!

WhatsApp
Twitter
LinkedIn
Facebook
Copy Link

Join the conversation!

Subscribe to our newsletter

Get latest news delivered straight to you inbox

Recent blogs in

banner

Faster, better & smooth experience on the app

Exclusive app features

Real-time property alerts

Smart property suggestions

Continue on web

You're all set!

Get ready for regular updates and more.

>
❌
Help us assist you better
✕
❌

Check Your Eligibility Instantly

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Popup Top Image

Tenant Super Relax Plan

Enjoy Hassle-Free Renting

tick icon Full RM + FRM support
tick icon Instant alerts & premium filters
tick icon Rent negotiation & relocation help
Form submitted successfully!

You're all set!

Get ready for regular updates and more.

icons

Login / Sign up

Zero Brokerage.

Thousands of new listings daily.

100 Cr+ Brokerage saved monthly.

Change Phone
Get updates on WhatsApp
12