अगर आपने हाल ही में घर ख़रीदा है और आप उसमें रहने के लिए बड़े उतावले हो रहे हैं या आपके घर में नए फर्नीचर की बहुत ज़्यादा ज़रूरत है, तो आपको लॉकडाउन की वजह से काफ़ी लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है।
कोई भी घर बुनियादी इंटीरियर के बिना अधूरा होता है और अगर आपको उस घर में रहना है, किराये पर देना है या फिर बेचना है, तो भी आपको अच्छी क्वालिटी के इंटीरियर पर पैसा लगाना पड़ेगा। लेकिन वक्त बहुत कीमती होता है, तो फिर आप इंटीरियर का काम करवाने के लिए कितना लंबा इंतज़ार कर सकते हैं?
NoBroker के पास आपके लिए जल्द से जल्द अपने घर के इंटीरियर का काम शुरू करवाने का एक तरीका है ताकि आप जल्दी से वहाँ रहने जा सकें और नया फर्नीचर भी बनवा सकें!
समय की बर्बादी
जब आप अपने घर के इंटीरियर की योजना बनाते हैं, तो आमतौर पर आपके पास एक टीम आती है, घर का नाप लेकर चली जाती है और फिर डिज़ाइन करती है कि कहाँ पर क्या अच्छा लगेगा। फिर वे कुछ दिनों बाद वापस आपके पास आते हैं, आप डिज़ाइन देखते हैं, उसमें कुछ बदलाव करते हैं और फिर बदलाव वाली डिज़ाइन देख कर उस पर सहमति देते हैं। इन सब में 7 से 10 दिन या ज़्यादा समय लग जाता है, खासतौर पर तब जब आप अपने घर के लिए एक सही इंटीरियर डिज़ाइनर की तलाश कर रहे होते हैं।
NoBroker के साथ #घर बैठे-बैठे डिज़ाइन करें
जब आप NoBroker से इंटीरियर करवाते हैं, तो सबसे पहले आपको प्रोफेशनल, अनुभवी और योग्य इंटीरियर डिज़ाइनर की एक टीम मिलती है, इसलिए आपको सही डिज़ाइनर को ढूंढने में समय बर्बाद करने की कोई ज़रूरत नहीं पड़ती है। हमारे पास ऐसे लोगों की टीम तैयार है जो इस काम में आपकी मदद करेंगे।
[caption id="attachment_7049" align="aligncenter" width="1280"]
Kitchen Design by NoBroker Interiors[/caption]
दूसरी बात यह है कि आपका बिल्कुल भी समय बर्बाद नहीं होता क्योंकि आपके कॉल करने के तुरंत बाद ही आपके घर के इंटीरियर पर काम शुरू हो जाता है। हम लॉकडाउन खुलने का भी इंतज़ार नहीं करते, सीधा काम शुरू कर देते हैं। कैसे? बड़ा आसान है, जैसे ही आप हमारे साथ अपना फ्लोर प्लान शेयर करते हैं, वैसे ही हम, आपके घर में क्या सबसे अच्छा लगेगा, क्या कहाँ फिट बैठेगा और आपके घर को कैसे अच्छा दिखाया जा सकता है इन सबको ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन पर काम करना शुरू कर देते हैं। आप सबसे सुरक्षित और स्मार्ट तरीके से घर बैठे-बैठे अपने घर के इंटीरियर को डिज़ाइन कर सकते हैं।
वीडियो काॅल पर मुफ़्त सलाह
फ्लोर प्लान के साथ साथ, एक डिज़ाइनर आपके साथ वीडियो कॉल पर संपर्क करेगा। ऐसा करने से उन्हें आपके घर का एक बेहतर अंदाज़ा हो जाएगा और यह भी समझ आ जाएगा कि आप किस तरह के बदलाव चाहते हैं। आपके लिए इंटीरियर डिजाइनर से कोई भी सवाल पूछने का यह सबसे अच्छा समय है, उन्हें बताएँ कि आप क्या चाहते हैं और अगर आपके मन में किसी तरह की शंका है तो उन्हें भी शेयर कर सकते हैं।
इससे आपके डिज़ाइनर को एक स्पष्ट आइडिया मिल जाएगा कि आप क्या चाहते हैं और क्या किया जाना चाहिए। इसके बाद वे फिर से इस पर काम करेंगे और आपके बताए गए अनुसार डिज़ाइन बनाएँगे।

सबसे अच्छे इंटीरियर बुक करें
इंटीरियर डिज़ाइन विकल्प पसंद आने पर जब आप बताई गई कीमत पर सहमति देते हैं। आप सिर्फ 1 रूपया देकर अपना इंटीरियर डिज़ाइन स्लाॅट बुक कर सकते हैं!
आपके घर में काम शुरू होने से पहले आपको बस 1 रूपया खर्च करना है, आप यह भुगतान अपने क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं और कन्फर्मेशन पा सकते हैं। काम शुरू होने से पहले कार्ड पर 5000 रुपये की छोटी राशि भी ब्लॉक कर दी जाती है।
अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है तो चिंता की कोई बात नहीं है, हम पेमेंट के लिए प्लान कर के घर पर काम करना शुरू कर सकते हैं। यह राशि आपके और हमारे लिए इस बात की गारंटी है कि यह काम लॉकडाउन ख़त्म होते ही शुरू हो जाएगा। आप समय-सीमा भी तय कर सकते हैं और हम उसी समय तक आपका काम पूरा करने की कोशिश करेंगे।

यह अपना समय बचाने का और अपने घर के इंटीरियर पर काम शुरू करने का अच्छा मौका है, NoBroker इंटीरियर के साथ जल्दी से और कुशलता से अपना काम करवाएँ। ज़्यादा जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें
Most Viewed Articles
NoBroker.com is a disruptive real-estate platform that makes it possible to buy/sell/rent a house without paying any brokerage.
Following are service along with Rent / Sell / Buy of Properties
- Rental Agreement
- Packers And Movers
- Click And Earn
- Life Score
- Rent Receipts
- NoBroker for NRIs
Loved what you read? Share it with others!