Loved what you read? Share it with others!
फेंगशुई शयनकक्ष/बैडरूम आसान तरीके से
बेड /पलंग की जगह
आपको अपना पलंग बैडरूम में प्रभावशाली जगह पर रखना चाहिए। यह ऐसी जगह पर हो जो दरवाज़े से दूर हो, फिर भी दरवाज़ा आपको दिखाई दे। आपका पलंग कभी सीधे दरवाज़े के सामने नहीं होना चाहिए या आपके पैर दरवाज़े की ओर नहीं होने चाहिए। दूसरा अच्छा सुझाव है पलंग के आसपास जगह छोड़ना, कभी भी इसे किसी दीवार से सटा कर (छूते हुए) न रखें। साथ ही, ध्यान रखें कि पलंग कभी भी बीम के नीचे न रखें, ऐसा करने से आपको बेचैनी होगी या मानसिक दबाव महसूस होगा। अगर आप वास्तु को मानते हैं तो आप देखेंगे कि यही नियम इसमें भी है।
बैडरूम /शयनकक्ष में ख़राब ऊर्जा से निजात पाएँ
ऐसी कुछ चीज़ें होती हैं जिन्हें आपको निश्चित ही अपने बैडरूम से दूर रखना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक सामान जिन्हें बैडरूम में नहीं रखना चाहिए उनमें टीवी, कंप्यूटर,व्यायाम की मशीनें आदि हैं, इनकी स्क्रीन से ईएमएफ(इलेक्ट्रोमोटिव फ़ोर्स) निकलता है। यहाँ तक कि बैडरूम में फ़ोन रखना भी अच्छा नहीं माना जाता है। अगर आप बैडरूम/शयनकक्ष में टीवी रखना चाहते हैं तो हमारा सुझाव है कि आप रात में उसे बंद कर दें और सोने से पहले स्क्रीन को स्कार्फ़ या कपड़े से ढँक दें।
बैडरूम में चुने जाने वाले रंग
अपने बैडरूम में गर्म, मिट्टी जैसे और त्वचा की रंगत वाले यानि कि पीलापन लिए हुए सफ़ेद रंग से लेकर प्यारे चॉक्लेटी रंग इस्तेमाल करना सबसे उत्तम होता है। कुछ रूमानी/रोमांटिक रंगों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है जैसे लाल,गुलाबी,मूँगिया या हल्का बैंगनी। भड़कीले रंगों से दूर रहना ही अच्छा होता है क्योंकि ये बहुत ज़्यादा ऊर्जा पैदा करते हैं और बहुत ज़्यादा ठंडे रंग भी नहीं क्योंकि वो कमरे की कामुकता को ही ख़तम कर देते हैं। मोमबत्ती, कम रोशनी वाली लाइट्स और पलंग के बगल में लैंप का इस्तेमाल करके रात में अपने कमरे की रोशनी को नियंत्रित किया जा सकता है और अपना मिज़ाज़ ठीक किया जा सकता है। दिन में अपने कमरे की खिड़कियाँ खुली रखें और धूप आने दें। ऐसा करने से अच्छी ऊर्जा अंदर आएगी।
बैडरूम की सजावट
जब आप आराम कर रहे हों, अपने सिर के ऊपर कुछ भी भारी वस्तु लटकने न दें, इससे आपको अनावश्यक तनाव होगा। यह भी ज़रूरी है कि सोने से पहले सारा बिखरा हुआ सामान ठीक कर लें। अपने आसपास ऐसी चीज़ें रखें जिनसे आपको ख़ुशी महसूस हो, अच्छा लगे और शांति मिले। चेहरे, पानी, हिंसा,दु:ख या कोई भी कठोर भाव वाले चित्र न लगाएँ इनसे आप रात में ठीक से सो नहीं पाएँगे।
बहुत से और भी फेंगशुई उपाय आपके घर के लिए हैं जो आपके घर को बदलने में मदद करेंगे और सकारात्मक ऊर्जा लाएँगे, आपको बस नोब्रोकर ब्लॉग को फॉलो करना है। एक कमेंट/टिप्पणी करिए और हमें जानने का मौका दीजिए कि आपके फेंगशुई के बारे में क्या सवाल हैं।
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
42016+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39472+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29751+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27697+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21357+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!