यदि आप घर खरीदना चाहते हैं, लेकिन फाइनेंस के बारे में सोच के परेशान हैं, तो चिंता ना करें ! आज कल होम लोन प्राप्त करना बहुत ही आसान हो गया है, होम लोन स्वीकार करने से पहले कंपनी या बैंक यह सुनिश्चित कर लेती है कि व्यक्ति पैसा चुकाने में सक्षम है या नहीं।
बैंक ऐसा इसलिए करती है ताकि वो पता लगा सकें कि उनके द्वारा दी गई धन राशि सुरक्षित हाथों में है; लोन देने से पहले वे कुछ डॉक्युमेंट्स की जांच करते हैं। इन डॉक्युमेंट्स की ज़रूरत आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और फ़ाइनेंशियल स्थिति का पता लगाने के लिए होती है। कुछ ज़रूरी डॉक्युमेंट्स नीचे बताए गए हैं -
- पहचान का प्रमाण
इसके लिए, आप इनमें में से किसी की भी एक कॉपी जमा कर सकते हैं -
- चुनाव (इलेक्टोरल) आईडी कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- निवास का प्रमाण:
इसके लिए, आप इनमें में से किसी भी एक डॉक्युमेंट को जमा करवा सकते हैं -
- चुनाव (इलेक्टोरल) आईडी कार्ड
- पासपोर्ट
- बिजली का बिल
- टेलीफ़ोन का बिल
ध्यान रखें, बिजली और टेलीफ़ोन का बिल हमेशा आपके नाम पर होना चाहिए ना कि आपके माता-पिता या मकान मालिक के नाम पर। यदि आपके पास अपने नाम का बिल नहीं हैं तो आप निवास के प्रमाण के रूप में किसी और डॉक्युमेंट का इस्तेमाल करें।
- बैंक खाता विवरण (बैंक अकॉउंट स्टेटमेंट)
आपको अपने बैंक खाते के 6 - 8 महीनों के अटेस्टेड स्टेटमेंट (विवरण) का प्रिंट आउट बैंक को देना होता है। अगर आपके पास एक से अधिक बैंक अकॉउंट है, तो आपको उन सभी अकॉउंट्स के स्टेटमेंट देने होंगे।
- सैलरी प्राप्त करने वाले पेशेवरों (प्रोफेशनल) से ज़रूरी प्रमाण
- आईडी कार्ड की कॉपी
- एम्प्लॉयमेंट अपॉइंटमेंट लैटर, इस लैटर की ज़रुरत आपको तब होती है जब आपने किसी भी कंपनी में एक साल से कम समय के लिए काम किया हो
- पिछले 3-6 महीनों की सैलरी स्लिप
- फॉर्म 16 (कम से कम 2 साल के लिए)
- सीटीसी के साथ अपना इन्क्रीमेंट और ऑफर लैटर
- आईटी रिटर्न
आईटी रिटर्न की जरूरत वेतनभोगी पेशेवरों (सैलरीड प्रोफेशनल) के साथ-साथ गैर-वेतनभोगी पेशेवरों (नॉन (सैलरीड प्रोफेशनल) को भी होती है। अगर आपकी सैलरी टैक्स ब्रैकेट के अंदर आती है तो आपको 2-3 साल का आईटी रिटर्न जमा करना होगा।
यदि आप गैर-वेतनभोगी पेशेवर हैं, तो आपको चालान के रूप में एडवांस इनकम टैक्स का प्रमाण देना होगा।
- व्यापार पते का प्रमाण
यह गैर-वेतनभोगी पेशेवरों के लिए जरूरी है। उनको एड्रेस प्रूफ के लिए बिजली, फोन आदि का बिल जमा करवाना होता है।
- उम्र का प्रमाण
ज़्यादातर बैंकों में लोन देने के लिए एक निश्चित आयु सीमा होती है। यह बैंक उन लोगो को लोन नहीं देते हैं जिनकी उम्र 60-70 वर्ष से अधिक है। यह इसलिए भी होता है क्योंकि भारत में रिटायरमेंट (सेवानिवृत्त) की उम्र 60 वर्ष हैं और उसके बाद लोन चुकाने की उनकी क्षमता भी कम हो जाती है। 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के पास लोन चुकाने का समय चुनने के विकल्प भी सीमित हैं । अपनी आयु साबित करने के लिए नीचे दिए गए डाक्यूमेंट्स जमा जमा करवाने होते हैं -
- आधार कार्ड
- पैनकार्ड
- पासपोर्ट
- जन्म प्रमाण पत्र
- दसवीं कक्षा की मार्कशीट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बिल्डर से ज़रूरी डाक्यूमेंट्स लेना
यह जानने के लिए कि आपके द्वारा खरीदी जा रही बिल्डिंग में कुछ भी गलत नहीं है, बैंकों को कुछ प्रमाण की ज़रूरत होती है जैसे -
- एनओसी
- व्यवसाय प्रमाण पत्र
- बिल्डर के साथ सेल का एग्रीमेंट या आवंटन पत्र जिस पर स्टैम्प लगा हो
- संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) की रसीदें और भुगतान किए गए बिलों का प्रमाण
- स्वीकृत बिल्डिंग प्लान
- लागत की पूरी जानकारी
आपके द्वारा चुने हुए बैंक के आधार पर आपको अधिक प्रमाण जमा करवाने पड़ सकते हैं।
- तस्वीर
डॉक्युमेंट्स के साथ आपको अपने 3 पासपोर्ट साइज़, अच्छी क्वालिटी के फोटो जमा करवाने होते हैं।
[widget_homeLoan_checkEligibility_form]
- होम लोन एप्लीकेशन फॉर्म को भरे
हर बैंक का लोन एप्लीकेशन फॉर्म अलग होता हैं, अगर फॉर्म में किसी भी तरह का संदेह है तो उसके लिए आपको लोन एजेंट की मदद लेनी होगी। ध्यान रखें कि आपने जो फॉर्म भरा है उसमें किसी भी तरह की गलती या अंतर न हो। यदि ऐसा होता है तो आपके फॉर्म को अस्वीकार कर दिया जायेगा।
होम लोन के लिए शुभकामनाएँ! और, यदि आप अभी भी उस सपनों के घर की तलाश में हैं, तो visit NoBroker पर जाएं और 1000 विकल्पों में से अपनी पसंद का घर चुनें। सबसे अच्छी बात यह है कि, आप हमसे होम लोन भी ले सकते हैं। अधिक जानने के लिए हमारी साइट पर जाएँ ।
Most Viewed Articles
NoBroker.com is a disruptive real-estate platform that makes it possible to buy/sell/rent a house without paying any brokerage.
Following are service along with Rent / Sell / Buy of Properties
- Rental Agreement
- Packers And Movers
- Click And Earn
- Life Score
- Rent Receipts
- NoBroker for NRIs
Loved what you read? Share it with others!