icons

Login / Sign up

Zero Brokerage.

Thousands of new listings daily.

100 Cr+ Brokerage saved monthly.

Enter phone to continue

Change Phone
Get updates on WhatsApp

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Q.

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का रंग

view 1097 Views

1

3 Year

Comment

whatsapp [#222222128] Created with Sketch. Send

घर में नया रंग स्वच्छता, नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करता है। ताजा रंग घर में एक नयापन लाता है। यदि आप भी अपने घर में नया रंग करवाने की सोच रहे हैं तो नए रंगों का चुनाव करते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 

वास्तु के अनुसार घर का रंग

रंगों का चुनाव करते समय हमें वास्तु शास्त्र को भी ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा कभी कभी हम ऐसे रंगों को चुन लेते हैं जिनके दुष्प्रभाव के कारण हम परेशानियों से घिर जाते हैं। इन सब से बचने के लिए,

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का कलर

क्या हो, आइए एक नजर डालते हैं:

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्के रंग सब पर अच्छा प्रभाव डालते हैं। सफेद, ऑफ व्हाइट, हल्का पीला रंग सबके लिए उचित होते हैं। 

  • लाल, सलेटी (ग्रे) और काले रंगों से बचना चाहिए क्योंकि वास्तु के अनुसार ये सबको सूट नहीं करते। ये आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं।

  • पीला रंग शांति और सुकून प्रदान करने वाला माना गया है। अतः घर के मुख्य कमरा में पीला रंग कराना शुभ माना गया है।

  • वास्तु शास्त्र घर के दरवाज़े तथा खिड़कियों पर गहरा रंग करवाने की सलाह देता है।

  • घर की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रखने के लिए घर की उत्तर दिशा में दीवारों पर हरा रंग करवाना लाभप्रद होता है।

पेंटिंग के काम में मदद चाहिए? कुछ ही टैप में अपने आस-पास के पेंटर को यहां खोजें

वास्तु शास्त्र में घर के अलग अलग कमरों और अलग अलग दिशाओं के लिए विशिष्ट रंगों का प्रावधान है। उनका विवरण इस प्रकार है:

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार विभिन्न कमरों के लिए रंगों का चयन इस प्रकार करें:

  • मुख्य शयनकक्ष (मास्टर बेडरूम) के लिए नीला रंग शुभ माना गया है। मुख्य शयनकक्ष दक्षिण पश्चिम दिशा में होना चाहिए।

  • बच्चों के कमरे में सफेद रंग होना चाहिए तथा यह उत्तर पश्चिम दिशा में होना सही होता है।

  • रसोईघर में लाल या संतरी रंग शुभ होता है।

  • अतिथि कक्ष या बैठक में भी सफेद रंग होना चाहिए। इनके लिए उत्तर पश्चिम दिशा शुभ है।

  • स्नानघर की दीवारों पर भी सफेद रंग होना चाहिए तथा यह उत्तर पश्चिम दिशा में होना सही है।

घर की दिशानुसार रंगों का चुनाव इस प्रकार करें:

  • पूर्व तथा पश्चिम दिशा के लिए सफेद या हल्का नीला रंग चुनें।

  • उत्तर दिशा के लिए हरे रंग का चुनाव उत्तम है।

  • दक्षिण दिशा के लिए लाल और पीला रंग उपयुक्त है।

  • उत्तर पूर्व दिशा के लिए हल्का नीला रंग ठीक रहेगा।

  • दक्षिण पूर्व दिशा के लिए संतरी, गुलाबी या सिल्वर रंग का प्रयोग उत्तम है।

  • उत्तर पश्चिम दिशा के लिए सफेद, ऑफ व्हाइट या हल्का सलेटी (ग्रे) रंग उत्तम परिणाम देता है।

उपरोक्त बातों का ध्यान रखते हुए यदि आप रंगों का चयन करते हैं तो ये आपके परिवार के लिए हर प्रकार से शुभ रहता है। मुझे आशा है कि अब आप जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का रंग

Flat 25% off on Home Painting
Top Quality Paints | Best Prices | Experienced Partners