icons

Login / Sign up

Zero Brokerage.

Thousands of new listings daily.

100 Cr+ Brokerage saved monthly.

Enter phone to continue

Change Phone
Get updates on WhatsApp

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Q.

वसीयत की नोटरी कैसे करें?

view 418 Views

1

2 Year

Comment

whatsapp [#222222128] Created with Sketch. Send

वसीयत की नोटरी आप तीन चरणों में कर सकते हैं| आपको नोटरी करण के लिए अपने साथ किन्हीं दो व्यक्तियों को गवाहों के रूप में साथ ले जा कर नोटरी अधिकारी के सामने उपस्थित होना होगा| वह दोनों का बालिग होना आवश्यक है, साथ ही वह स्वस्थ दिमाग के होने चाहिए| वह दोनों के हस्ताक्षर लिए जायेंगे और वे यह घोषणा करेंगे की आप अपनी वसीयत स्वस्थ दिमाग के साथ, अपनी इच्छा से बनवाये हैं| साथ ही वह इस चीज़ की भी घोषणा करेंगे की आप बालिग हैं| इस प्रक्रिया के तीनो चारों को मैं नीचे विस्तृत रूप से लिखता हूँ, जिससे आप पूरी प्रक्रिया अच्छे से समझ पाएंगे| 

वसीयत का नोटरी करण कैसे करवाएं?

इसके पहले की मैं आपको तीनो चरणों के बारे में बताऊँ, आप सारे दस्तावेज़, जो की नोटरी के लिए आपको प्रस्तुत करने होंगे, उनके बारे में जान लीजिये| 

  • वसीयत कर्ता (वसीयत लिखने वाला व्यक्ति) और 2 गवाहों का पहचान प्रमाण। यह आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि हो सकता है।

  • मूल वसीयत विलेख

  • एमबीबीएस या एमडी की डिग्री रखने वाले मेडिकल प्रैक्टिशनर द्वारा हस्ताक्षरित वसीयतकर्ता का मेडिकल प्रमाण पत्र। एक मेडिकल प्रमाणपत्र केवल 7 दिनों तक वैध होता है इसलिए नवीनतम प्रमाण पत्र अपने साथ रखना सुनिश्चित करें।

पहले चरण में नोटरी के लिए सबसे पहले अधिकारी आपसे आपका पहचान प्रमाण पत्र और स्वस्थ प्रमाण पत्र मांगेंगे| दोनों की जांच हो जाने के बाद आपके दोनों ही गवाहों के पहचान पत्रों को भी जांचा जाएगा

दुसरे चरण में अधिकारी अपने रजिस्टर में आपके द्वारा दिए गए सभी दस्तावेज़ों की जानकारी को दर्ज करेंगे| 

तीसरे और आखिरी चरण में आप और आपके दोनों गवाहों को वसीयत पर दस्तखत करने होंगे| यह कार्य नोटरी अधिकारी के मौजूदगी में होगा| फिर नोटरी अधिकारी दस्तावेज़ को सत्यापित करेंगे, जिसका आर्ट है की आपकी वसीयत पर मुहर लगायी जाएगी| इस मुहर पर अधिकारी का नाम, उनका कार्य क्षेत्र और पंजीकरण का अंक दर्ज होता है| इससे दस्तावेज़ की प्रामणिकता सुनिश्चित हो जाती है| 

इस ही के साथ मेरा उत्तर समाप्त होता है| आशा है इससे आपकी वसीयत की नोटरी की प्रक्रिया जानने में मदद होगी| 

कानूनी मदद के लिए नोब्रोकर से संपर्क करें!

इससे सम्बंधित जानकारी: वसीयत कितने प्रकार की होती है?
Flat 25% off on Home Painting
Top Quality Paints | Best Prices | Experienced Partners