icons

Login / Sign up

Zero Brokerage.

Thousands of new listings daily.

100 Cr+ Brokerage saved monthly.

Enter phone to continue

Change Phone
Get updates on WhatsApp

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Q.

शिफ्टिंग के दौरान सामान टूट जाए तो क्लेम कैसे करें?

view 33 Views

1

46 days

Comment

whatsapp [#222222128] Created with Sketch. Send
Summary
पैकर्स एंड मूवर्स इंश्योरेंस क्लेम के लिए डिलीवरी पर सामान खोलकर चेक करें, टूटे-फूटे पर ड्राइवर की रसीद पर डैमेज रिमार्क लिखवाएं। फोटो और वीडियो लें, पूरे पैकेट की स्थिति दिखाएं। 24-48 घंटे में मूवर्स या इंश्योरेंस को सूचना दें aur पॉलिसी नंबर, कंसाइनमेंट डिटेल्स और सार भेजें, एक्नॉलेजमेंट रखें। दस्तावेज तैयार रखें जैसे पॉलिसी कॉपी, इनवॉइस, पैकिंग लिस्ट, फोटो/वीडियो और क्लेम फॉर्म। सर्वेयर जांच करेगा, फिर रिपेयर या वस्तु बदलने वाली राशि पर आपको पैसा मिलेगा।

पैकर्स और मूवर्स क्लेम करने के लिए प्रक्रिया मैंने नीचे लिखी है:


  1. पैकर्स एंड मूवर्स इंश्योरेंस के लिए डिलीवरी के समय ही सामान खोलकर देखें और जो भी टूटा-फूटा या खराब हो, उस पर तुरंत ड्राइवर की रसीद या डॉकेट पर डैमेज या शॉर्टेज का रिमार्क लिखवाएँ।

  2. फिर टूटे हुए सामान की पास की तस्वीरें और अच्छे से वीडियो लें। ध्यान दें कि पूरे पैकेट की फोटो लें ताकि पहले और बाद की स्थिति का सबूत रहे।

  3. फिर पैकर्स एंड मूवर्स या सीधे इंश्योरेंस कंपनी को 24 से 48 घंटे के अंदर डैमेज और अन्य दिक्कतों की सूचना दें। ऐसा इसलिए क्योंकि कई पॉलिसी की टाइम लिमिट होती है।

  4. पॉलिसी नंबर, कंसाइनमेंट नंबर, डिलीवरी तारीख और डैमेज का छोटा-सा सार लिखकर भेजें और एक्नॉलेजमेंट (टिकट/मेल रिसीट) रख लें।

  5. जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। आमतौर पर इंश्योरेंस पॉलिसी की कॉपी, पैकर्स एंड मूवर्स का इनवॉइस या जीएसटी, पैकिंग लिस्ट, कंसाइनमेंट नोट, डैमेज की फोटो और वीडियो, डैमेज/शॉर्टेज सर्टिफिकेट, भरा हुआ क्लेम फॉर्म और बैंक डिटेल्स देनी होंगी।

  6. इसके बाद इंश्योरेंस या मूवर्स वाले एक सर्वेयर भेजेंगे जो नुकसान की जांच करेगा। क्लीयरेंस मिलने के बाद वे सर्वे रिपोर्ट के आधार पर रिपेयर, पार्ट पेमेंट या रिप्लेसमेंट वैल्यू के हिसाब से राशि तय करेंगे।


आशा है यह आपकी सहायता करेगा। 


अपने सामान को सुरक्षित रूप पोहोचाये नोब्रोकर के पैकर मोवर द्वारा! 


Flat 25% off on Home Painting
Top Quality Paints | Best Prices | Experienced Partners