नमस्कार दिनेश, मैं आपको बताता हूँ की सबसे सस्ता पेंट कौनसा है।
तो भारतीय बाजार में व्हाइटवॉश, यानि की लाइम वॉश, जो की लाइम, पानी और थोड़े पिग्मेंट से मिलकर बनता है, सबसे सस्ता पेंट है। यह पेंट आमतौर पर गांव, गोडाउन और काफी सस्ते पेंट कार्यों में उपयोग होता है।
यह पेंट आम ब्रांडेड पेंट के तरह नहीं बेचा जाता है। इस पेंट का टिकाऊपन कम होता है और इसको ज़्यादा साफ़ भी नहीं किया जा सकता।
इन ही सब कारणों के वजह से अधिकतर लोग व्हाइटवॉश को आधुनिक पेंट की श्रेणी में नहीं मानते।
व्हाइटवॉश के अलावा, साधारण सीमेंट पेंट भी काफी सस्ता पेंट है। सीमेंट पेंट आम तौर पर बाहरी सतह जैसे और बाउंड्री वॉल पर इस्तेमाल होता है, न की घर की अंदरूनी सतह पर।
अगर हम ब्रांडेड इंटीरियर पेंट की बात करें तो फिर ड्राई डिस्टेंपर सस्ते पेंट की श्रेणी में आता है। डिस्टेंपर के अंदर ही लोकल या फिर साधारण ब्रांड्स के 20 किलो वाले बैग आपको और सस्ते पड़ेंगे। मेरी ओर से बस इतना ही। आशा है इससे आपकी मदद होगी।
Your Feedback Matters! How was this Answer?
Shifting, House?
✔
Lowest Price Quote✔
Safe Relocation✔
Professional Labour✔
Timely Pickup & Delivery
Intercity Shifting-Upto 25% Off
Check Prices
Intracity Shifting-Upto 25% Off
Check Prices
City Tempo-Upto 50% Off
Book Now
Related Questions
Related Questions in Painting Cost
नमस्ते, मैंने हाल ही में अपने घर की दीवारों को रंगाया है। चूंकि मेरा बजट थोड़ा काम था, इसलिए मैं sabse sasta paint kaun sa hai ढूंढने लगा और मुझे कुछ अच्छे विकल्प मिले। तो चलिए इस बारे में आपको मैं विस्तृत जानकारी प्रदान करता हूँ।
भारत में सबसे सस्ता पेंट कौन सा है?
नीचे मैंने भारत में मिलने वाले सबसे सस्ते पेंट के नाम लिखे है।
| पेंट | मूल्य |
प्राकृतिक पेंट सफेद डिस्टेंपर एक लीटर वॉल पेंट |
90 रुपये |
1001 रेडी मिक्स साल्वेंट वाल पेंट 400 मिलीलीटर |
165 रुपये |
पद्मश्री इंडस्ट्री 100 मिलीलीटर इमल्शन पेंट |
190 रुपये |
बर्जर इनेमल वॉल पेंट 500 मिलीलीटर |
194 रुपये |
ब्रिलियन पेंट्स 1 लीटर वाइट डिस्टेंपर पेंट |
197 रुपये |
पेंट के भाव के बारे में मैं आपको कुछ महत्वपूर्ण बातें बताना चाहूंगा। पेंट का मूल्य कई बातों पर निर्भर करता है।
- पेंट की ब्रांड:
पेंट की ब्रांड काफी मायने रखती है क्यूंकि एक अच्छी और मानी हुई ब्रांड अच्छे गुणवत्ता का पेंट बनती है। इसलिए उनका भाव भी ज़्यादा होता है।
- पेंट का प्रकार:
पेंट का प्रकार भी अहम है उसका मूल्य बताने में। साधारण पेंट आम तौर पर सस्ते होते हैं, जब की चमकदार और आकर्षक पेंट के प्रकार तुलना में अधिक मूल्य में मिलते हैं।
- स्थान:
यह भी काफी आवश्यक है की कौन से स्थान पर से पेंट को खरीदा जा रहा है। यह इस वजह से है क्योंकि अलग अलग स्थान पर मार्किट रेट अलग होता है।
इस ही के साथ मैं अपना उत्तर समाप्त करता हूँ। आशा है कि इससे आपकी मदद होगी।
अपनी दीवारों को रंगे अनुभवी कारीगरों द्वारा नोब्रोकर पेंटिंग सर्विस के साथ! इससे सम्बंधित जानकारी:बर्जर पेंट 1 लीटर कीमत?
Your Feedback Matters! How was this Answer?
Leave an answer
You must login or register to add a new answer .
Sabse Sasta Paint Kaun Sa Hai?
Dinesh
1593 Views
2
1 Year
2024-04-02T01:08:45+00:00 2024-04-02T01:08:45+00:00Comment
Share