नमस्ते पायल, मैंने देखा की आप जानना चाहती हैं की जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया क्या है और इसमें मैं आपकी मदद कर सकती हूँ। आप अपने प्रदेश की स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर यह कार्य कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में Plot ki Registry Kaise Dekhen?
मैं उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में रहती हूँ और आपको उत्तर प्रदेश में प्लाट रजिस्ट्री देखने की प्रक्रिया बता सकती हूँ।
सबसे पहले आप
उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की वेबसाइट
पर जाएँ।
फिर आप नागरिक ऑनलाइन सेवाएं के खंड में “संपत्ति खोजें” के विकल्प को चुने।
इसके बाद आप को वेबसाइट पर अपने उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगइन करना होगा। यदि आपने इस वेबसाइट पर अभी तक अकाउंट नहीं बनाया है तो फॉर्म के नीचे “यहाँ रजिस्टर करें” बटन पर क्लिक करें।
अपनी जानकारी दें और प्लेटफार्म पर लॉगिन करें। फिर आपको डैशबोर्ड पर एक लिंक मिलेगी जो की दस्तावेज़ खोजें/प्रमाणित करें”/“दस्तावेज़ तलाश/प्रमाणित के नाम से दिखेगी, इस पर आप क्लिक करें।
फिर आप अगले पृष्ठ पर अपना ज़मीन रजिस्ट्री नंबर दर्ज करें और उस जमा कर दें।
फिर आपको रजिस्ट्री से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।
आशा है की अब आप जान गए होंगे की प्लॉट की रजिस्ट्री कैसे चेक करें।
अपनी प्लाट की रजिस्ट्री से जुड़ी समस्या का समाधान पायें नोब्रोकर लीगल सर्विस द्वारा! इससे सम्बंधित जानकारी:मकान की रजिस्ट्री का खर्च कितना होगा?
Your Feedback Matters! How was this Answer?
Fast & Reliable Online Khata Transfer
✔
Dedicated Senior Advocates✔
Lowest Price✔
Fastest Process
Khata Package
Know More

Khata Transfer
Transfer Now

E-Aasthi Conversion
Transfer Now
हमारे देश में में प्लाट की रजिस्ट्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से देखी जा सकती है। मैंने हाल ही में ये प्रक्रिया सीखी है इसलिए मैं आपको बता सकता हूँ की प्लाट की रजिस्ट्री कैसे देखे। मैं आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया बताऊंगा।
ऑनलाइन तरीके से plot ki registry kaise dekhe?
सबसे पहले, आपको उस राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहां प्लाट स्थित है।
फिर, आपको "भूलेख" या "रजिस्ट्री" टैब पर क्लिक करना होगा।
अब, आपको अपने जिले, तहसील, और गांव का चयन करना होगा।
अपने जिले, तहसील, और गांव का चयन करने के बाद, आपको जिस प्लाट की रजिस्ट्री देखनी है उसका खसरा/गाटा संख्या दर्ज करना होगा।
खसरा/गाटा संख्या दर्ज करने के बाद, आपको "खोज" बटन पर क्लिक करना होगा।
अब, आपको प्लाट की रजिस्ट्री की जानकारी दिखाई देगी।
ऑफलाइन तरीके से plot ki registry kaise dekhe?
सबसे पहले, आपको उस जिले के रजिस्ट्री कार्यालय में जाना होगा जहां प्लाट स्थित है।
रजिस्ट्री कार्यालय में, आपको एक आवेदन पत्र भरना होगा और उसमें प्लाट का खसरा/गाटा संख्या दर्ज करना होगा।
आवेदन पत्र भरने के बाद, आपको रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारी को आवेदन पत्र और एक पहचान पत्र जमा करना होगा।
रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारी प्लाट की रजिस्ट्री की जानकारी निकालेंगे और आपको दे देंगे।
प्लाट की रजिस्ट्री देखने के लिए आवश्यक दस्तावेज:
प्लाट का खसरा/गाटा संख्या
एक पहचान पत्र
प्लाट की रजिस्ट्री देखने से आपको प्लाट की खरीदार और विक्रेता की जानकारी, प्लाट की कीमत, और प्लाट पर लगाए गए किसी भी ऋण या कर की जानकारी मिल सकती है। यह जानकारी आपको प्लाट खरीदने से पहले महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद कर सकती है। अब आपको पता है की प्लाट की रजिस्ट्री कैसे देखे।
प्लाट की रजिस्ट्री में मदद के लिए नोब्रोकर के लीगल एक्सपर्ट्स की सहायता लें। इससे सम्बंधित जानकारी: जमीन या प्लाट लेने से पहले उसकी जांच कैसे करें? जमीन खरीदने के कानूनी नियम?Your Feedback Matters! How was this Answer?
Leave an answer
You must login or register to add a new answer .
प्लाट की रजिस्ट्री कैसे देखे?
payal
57.1k Views
2
1 Year
2023-09-27T12:42:55+00:00 2023-09-27T12:52:21+00:00Comment
Share