icons

Login / Sign up

Zero Brokerage.

Thousands of new listings daily.

100 Cr+ Brokerage saved monthly.

Enter phone to continue

Change Phone
Get updates on WhatsApp

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Q.

मचान का अर्थ, प्रकार, उपयोग एवं महत्व?

view 552 Views

1

2 Year

Comment

whatsapp [#222222128] Created with Sketch. Send

नमस्कार| मैंने आपका प्रश्न देखा और सोचा की मचान से सम्बंधित जानकारी आपसे साझा करूँ| तो, सरल भाषा में कहें तो मचान का अर्थ है एक ऐसा अल्पकालिक मंच जिसकी मदद से कारीगर ऊंचाई पर आसानी से पहुंच कर निर्माण का कार्य कर सके| मचान आम तौर पर धातु, बांस या लकड़ी से बनाये जाते हैं| चलिए, अब मैं इससे जुड़ी और जानकारी आपके सामने रखता हूँ| 

Machan Ka Arth क्या है: मचान के प्रकार

चूंकि अब आप मचान का मतलब समझते हैं, तो चलिए मैं अब आपको इसके प्रकार बताता हूँ| मचान के कुल मिला के 6 प्रकार होते हैं, जो की नीचे लिखे हैं| 

  • एकल मचान
  • दोहरा मचान
  • सुई या ब्रैकेट मचान
  • निलंबित मचान
  • ट्रेस्टल मचान
  • फ़्रेम मचान

एकल मचान: एकल मचान निर्माण के ढांचे के समानांतर खड़ा होता| पटलॉग्स की मदद से मचान को निर्माण की ईमारत से जोड़ा जाता है| 

दोहरा मचान: जब निर्माण की इमारत से पटलॉग जो जोड़ना मुश्किल होता है, तो दोहरा मचान बनाया जाता है| इसके अंतर्गत दो पकंतियों को एक अलग ऊर्ध्वाधर स्थिरता मैं बनाया जाता है| 

सुई या ब्रैकेट मचान: इस मचान का उपयोग तब किया जाता है जब बाधाएं मानक मचान के काम पर रोक लगाती हैं| 

निलंबित मचान: निलंबित मचान का उपयोग तब किया जाता है जब इमारत के किनारे या निचले स्तर तक जाने की ज़रूरत होती है| 

ट्रेस्टल मचान: ट्रेस्टल मचान का उपयोग उस स्थिति में किया जाता है जब किसी कम ऊंचाई की इमारत पर काम करना हो| इसे रखरखाव के कार्य के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है| 

फ्रेम मचान: इसका उपयोग निम्न से लेकर मध्यम ऊंचाई की इमारतों के लिए किया जाता है| 

मचान का महत्व क्या है?

मचान के अनेक महत्व है| वह है कुछ इस प्रकार:

  1. मचान निर्माण करने वाले कारीगरों और निर्माण के सामान को सहारा देता है| 

  2. मुश्किल कोनो पर पहुँचने में मचान मदद करता है| 

  3. मचान को आसानी से खड़ा किया जा सकता है, और काम ख़तम होने पर आसानी से हटाया भी जा सकता है| 

  4. मचान कारीगरों की सुरक्षा का ख्याल रखता है| 

यहाँ पर मैं अपना उत्तर समाप्त करता हूँ| आशा है कि इससे आपकी मचान का अर्थ जानने में मदद होगी| 

नोब्रोकर होम रेनोवेशन से बढ़ाएं घर की सुंदरता!

इससे सम्बंधित जानकारी: 1000 स्क्वायर फीट छत में कितना सीमेंट लगेगा?
Flat 25% off on Home Painting
Top Quality Paints | Best Prices | Experienced Partners