मैंने आपका प्रश्न पढ़ा और सोचा की जिरात भूमि क्या है, यह आपको सरलता से समझाने के लिए एक उत्तर लिखूं| मैं एक भूमि अधिकारी के तौर पर काम करता हूँ और भूमि से जुड़ी विस्तृत जानकारी आपको प्रदान कर सकता हूँ| इस उत्तर की माध्यम से मैं आपको बताता हूँ की जिरात भूमि क्या होती है|
जिरात भूमि का अर्थ क्या है?
जिरात भूमि अंग्रेज़ों के शासन के वक़्त प्रचलित थी| चलिए, मैं इसके सन्दर्भ में आपको गहरायी से जानकारी प्रदान करता हूँ| अंग्रेज़ों द्वारा भूमि ज़मींदारों को दी जाती थी, जिसके लिए ज़मींदार हर साल एक उचित राशि अंग्रेज़ों को दिया करते थे| इसके पश्चात् ज़मींदार ज़मीन के छोटे छोटे भाग कर कृषि के कार्य हेतु, किसानों में एक एक भाग बाँट दिया करते थे| किसान इन भागों पर खेती किया करते और अनाज या धन ज़मींदार को दिया करते थे|
अंग्रेज़ों से मिली ज़मीन के छोटे छोटे भाग करने पर कुछ हिस्सा ज़मींदार खुद के लिए रखा करते थे| इस भाग पर या तो वे खुद खेती करते, या मज़दूरों द्वारा खेती करवाते| वह इस ज़मीन से प्राप्त होने वाले अनाज को खुद की ज़रूरत के लिए रखा करते| यह ज़मीन का भाग जहाँ ज़मींदार खुद खेती किया करते, उसे ही जिरात भूमि के नाम से जाना जाता था| यहाँ पर मैं अपने उत्तर को समाप्त करना चाहूंगा| आशा है की यह उत्तर को पढ़ कर आपके जिरात भूमि से जुड़े सवाल हल हो जायेंगे| आपका दिन शुभ हो|
अपनी पसंदीदा ज़मीन खरीदें बिना किसी ब्रोकरेज के यहां|
और पढ़ें भूमि सर्वेक्षण क्या है: Bhumi Sarvekshan Kya Hai | भूमि सर्वे के प्रकारYour Feedback Matters! How was this Answer?
Shifting, House?
✔
Lowest Price Quote✔
Safe Relocation✔
Professional Labour✔
Timely Pickup & Delivery
Intercity Shifting-Upto 25% Off
Check Prices
Intracity Shifting-Upto 25% Off
Check Prices
City Tempo-Upto 50% Off
Book Now
Related Questions
Leave an answer
You must login or register to add a new answer .
जिरात भूमि क्या है?
tithi
1580 Views
1
2 Year
2023-10-31T11:22:29+00:00 2024-10-04T12:10:58+00:00Comment
Share