icons

Login / Sign up

Zero Brokerage.

Thousands of new listings daily.

100 Cr+ Brokerage saved monthly.

Enter phone to continue

Change Phone
Get updates on WhatsApp

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Q.

हक त्याग नामांतरण क्या है?

view 1628 Views

1

2 Year

Comment

whatsapp [#222222128] Created with Sketch. Send

नमस्कार| मेरे दो सगे भाई और एक बहन है| हमारे बीच पिताजी द्वारा छोड़ी गयी एक संपत्ति के ऊपर विवाद होने लगा था| यह सब से तंग आ कर मैंने अपने वकील की सहायता ली, क्यूंकि मुझे उस संपत्ति से कुछ लेना देना नहीं था फिर भी मैं परेशान हो रहा था| मैं एक ऐसा रास्ता चाहता था जिससे मैं अपने हिस्से का त्याग कर सकूँ| तब मेरे वकील ने मुझे हक त्याग नामांतरण के बारे में बताया| चलिए, मैं इस उत्तर की मदद से इस विषय पर रौशनी डालने की कोशिश करता हूँ| सम्पूर्ण जानकारी के लिए आगे पढ़ते रहिये| 

Haq Tyag Deed in Hindi Ka Matlab Kya Hai?

कई बार ऐसा होता है की किसी संपत्ति के दो उत्तराधिकारी या उससे अधिक भी होते है| ऐसा तब भी होता है जब संपत्ति के मालिक की मृत्यु हो जाती है और उन्होंने अपनी वसीयत में कुछ भी स्पष्ट रूप से न लिखा हो| ऐसे में उनके बच्चों को या निजी व्यक्तियों को उत्तराधिकारी घोषित कर दिया जाता है| 

अब बात करें हक़ त्याग नामांतरण की, तो यह एक कानूनी प्रक्रिया होती है, जिसकी सहायता से संपत्ति में अपने हिस्से का अधिकार एक उत्तराधिकारी दुसरे उत्तराधिकारी के नाम कर देता है| इस प्रक्रिया को कानूनी रूप से पूर्ण करने के लिए जिस दस्तावेज़ का इस्तिमाल किया जाता है, उसे हक़ त्याग विलेख कहते हैं| 

यह संपत्ति में जुड़े सब ही हिस्सेदारों की मंज़ूरी से ही किया जा सकता है| हक़ त्याग विलेख पर उस उत्तराधिकारी के हस्ताक्षर होना ज़रूरी है, जो अपने हिस्से का त्याग कर रहा हो| यह करते वक़्त दो साक्षियों का होना आवश्यक होता है| इसके बाद हक़ त्याग विलेख को पंजीकृत करवाया जाता है ताकि वह कानूनी रूप से मान्य सिद्ध हो जाये| 

इस ही के साथ मैं अपने इस उत्तर का समापन करना चाहूंगा| आशा है की यह आपकी हक त्याग नामांतरण के बारे में जानकारी पाने में सहायता करेगा| 

हक़ त्याग से जुड़ी सहायता पाएं नोब्रोकर के साथ!

और पढ़ें  पट्टे की जमीन की रजिस्ट्री कैसे होती है?
Flat 25% off on Home Painting
Top Quality Paints | Best Prices | Experienced Partners